भिलाई में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का तीसरा दिन:महाराष्ट्र-पंजाब-गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते पदक; छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन भी शानदार

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 के अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के तीसरे दिन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत हैंड बैलेंस श्रेणी में महाराष्ट्र के नितिन पावले ने स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल के ऋषभ चटर्जी ने रजत और तमिलनाडु के अभिनेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। बैक बैंड व्यक्तिगत श्रेणी में पंजाब की अलका कुमारी पेरीवाल को स्वर्ण पदक मिला। महाराष्ट्र की पूर्व किनारे को रजत और बिहार की साक्षी कुमारी को कांस्य पदक मिला। आर्टिस्टिक पेयर श्रेणी में बंगाल के लिटन दास, गुजरात के मित कुमार और जम्मू-कश्मीर के इरफान गुलजार ने शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन 18 से 28 आयु वर्ग की ट्विस्टिंग बॉडी श्रेणी में गुजरात के शाह कृष, त्रिपुरा के किशन देवनाथ और छत्तीसगढ़ के राहुल चक्रधारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रचित कौशिक, श्रेयस मार्कण्डेय और बीना त्रिपाठी सहित विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। दुर्ग SP गोपाल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कौशिक, समाजसेवी ईश्वर उपाध्याय और पर्यावरण मित्र सरस बर्मन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गोपाल गर्ग ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए कहा कि ये प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *