जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा:जिला प्रशासन-विज्ञान भारती के बीच समझौता, स्कूलों में चलेंगे खास कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार (13 सितंबर) को जशपुर के मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का मुख्य लक्ष्य जिले के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। साथ ही उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। विज्ञान भारती पहले से ही जिले में कई गतिविधियां चला रही है। इनमें ‘स्पेस ऑन व्हील’ कार्यक्रम शामिल है। इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव मिलता है। विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित करना लक्ष्य संस्था विज्ञान क्लब भी स्थापित कर रही है। इससे छात्रों की जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बच्चों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समझौता जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लाएगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच वाली नई पीढ़ी आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव रखेगी। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशि मोहन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर मौजूद थे। विज्ञान भारती के प्रांत सचिव वर प्रसाद ओला, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के प्रदेश संयोजक गौरव वर्मा और जिला संयोजक विवेक पाठक भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *