राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। आज (शनिवार) को एक पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक पेपर हुआ। एग्जाम के बाद बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। बसों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। कोटा और भीलवाड़ा में बसों की खिड़की से अंदर घुसते अभ्यर्थियों को देखा गया। इससे पहले एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर बाउंसर्स की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री दी गई थी। सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। परीक्षा देने आए महिला अभ्यर्थियों के जेवर उतरवाए गए थे। कैंडिडेट्स से चप्पल, जूते उतरवाकर जांच की गई थी। भरतपुर में जींस पहनकर आए अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया था। उन्हें एंट्री नहीं मिली थी। पहले दिन 9 जिलों के 280 सेंटर पर एग्जाम हुआ। बता दें कि दो दिन चलने वाली परीक्षा में 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं। पहले 2 PHOTOS देखिए… राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की PHOTOS…
पुलिस भर्ती परीक्षा के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


