मेडिकल शिविर में 40 लोगों का किया चेकअप

भास्कर न्यूज|लहरा श्री विशाल दुर्गा संकीर्तन मंडल द्वारा जीपीएफ धर्मशाला में स्वर्गीय मलकीत सिंह व स्वर्गीय सुरजीत कौर की याद में मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन उनके बेटे राजिंदर सिंह व बहन गुरबिंदर ने किया। इस मौके संस्था द्वारा राजिंदर सिंह के परिवार को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक जस पेंटर, चेयरमैन सुरेश सिंगला, खजांची गौरव विक्की ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए संस्था द्वारा हर सप्ताह मेडिकल कैंप लगाया जाता है। इसका शहर के लोग काफी लाभ ले रहे हैं। कैंप के दौरान एमडी मेडिसन डॉ. प्रगट सिंह पटियाला वालों द्वारा 40 मरीजों का चेकअप किया गया। इस मौके पर सरपंच देव सिंह, तरसेम सिंगला, लभ्भू गोयल, राज कुमार, रमेश कुमार, जगसीर सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *