माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित कैंप में 70 लोगों ने किया खूनदान

भास्कर न्यूज | संगरूर जीवन आशा वेलफेयर क्लब और सहारा फाउंडेशन द्वारा माता गुजरी और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित खूनदान कैंप किशनपुरा टी-प्वाइंट पर लगाया गया। इसका उद्घाटन सीएम फील्ड अफसर आईएएस डॉ आदित्य शर्मा और सिविल सर्जन संगरूर डॉ. किरपाल द्वारा किया गया। कैंप में 70 लोगों की ओर से खूनदान किया गया। डॉ. आदित्य शर्मा व सिविल सर्जन डॉ. किरपाल सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। इस मौके पर पंजाब इनफोटेक के चेयरमैन डॉ. गुनिंदरजीत सिंह जवंधा, पार्षद सतिंदर सैणी, पार्षद विजय लंकेश व पार्षद अवतार सिंह तारा ने भी खूनदान करने वालों की हौसला अफजाई की। डॉ. आदित्य शर्मा व डॉ. किरपाल सिंह द्वारा खूनदान करने वाले वालंटियरों व मेहमानों को सम्मानित किया गया। कैंप में ब्लड बैंक इंचार्ज पल्लवी, सुखविंदर सिंह व लाइफ गार्ड इंस्टीट्यूट से रमन का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर विपन चावला, डॉ. नंद किशोर ग्रोवर, पंकज बावा, बिक्रमजीत सिंह, पंकज शर्मा, जगदीश कुमार, पुशपिंदर पाल सिंह, सोनू, डॉ. दिनेश ग्रोवर, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, वरिंदरजीत बजाज, सुरिंदर पाल सिंह सिदकी, हैप्पी, डॉ शमिंदर सिंह, हरीश कुमार अरोड़ा, रूही जोशी कौशल, जसपाल सिंह, राजबीर सैणी, अमृतपाल, अमृत, सुभाष कुमार, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *