जगराओं में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों की ठगी:दुबई में बैठा सरगना, 5 गिरफ्तार, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए बड़ी ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में बैठा है। गिरफ्तार आरोपियों में बरनाला का अभिनव गर्ग, बिहार के ओम प्रकाश और अमित राज, उत्तर प्रदेश के विश्वजीत सिंह और रिहान खान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और चेकबुक बरामद की है। सभी आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। गिरोह का काम करने का तरीका गिरोह का काम तरीका था कि वे नामी कंपनियों की तर्ज पर फर्जी ऑनलाइन गेमिंग एप बनाते थे। लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर इन एप पर पैसे लगवाते थे। 100 निवेशकों में से मात्र 20-25 लोगों को थोड़ा- बहुत मुनाफा देते थे। बाकी सभी की रकम हड़प लेते थे। आरोपियों ने पंजाब के विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवा रखे थे। ठगी की रकम को इन खातों में ट्रांसफर करके एटीएम या ऑनलाइन माध्यम से निकाल लेते थे। पुलिस टीमें मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और कई महत्वपूर्ण खुलासे हो रहे हैं। दुबई से चलता है रैकेट एसएसपी डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया इस गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में बैठा हुआ है जो देशभर में इस गैंग को चलता है और पकड़े गए लोग करोड़ों रुपए की ठगी करते हैं। यह लोग ऑनलाइन गेम खेलने वाले लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं और इंडियन करेंसी में हासिल किए हुए पैसों को आगे यह लोग क्रिप्टो, बिटकॉइन, यूएसबीडी में लेते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह ऑनलाइन ट्रांसफर का मामला है। एसएसपी ने बताया कि, इसकी जांच थोड़ा अधिक समय ले सकती है, लेकिन पुलिस गहराई तक छानबीन करते हुए असल आरोपियों तक पहुंचेगी। भारत में मुंबई से यह रैकेट हैंडल हो रहा है। ऑनलाइन ठगी मामले में गिरफ्तार किए हुए पांच लोगों में से एक ओम प्रकाश उर्फ ओम निवासी बिहार, वर्तमान निवासी नोएडा जहां पर मास्टरमाइंड है। उसका सरगना आगे दुुबई में बैठा हुआ है। उसके द्वारा दिए जाने वाले निर्देश से जह लोग आगे काम करते हैं। दुबई मैं बैठा हुआ मुख्य सरगना इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय ठगी के रैकेट को पूरी तरह से हैंडल करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *