साइबर ठगों ने तीन मामलों में लोगों से 2 लाख रुपए ठगे

भास्कर न्यूज | मालेरकोटला साइबर ठगों ने 3 अलग-अलग मामलों में लोगों से 2 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सदोपुर निवासी रमजान मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 15 नवंबर 2024 को उसके बैंक खाते से किसी व्यक्ति ने 4200 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने रमजान मोहम्मद की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम मालेरकोटला में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में मालेरकोटला निवासी सुखदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके व उसके दादा के खाते से गूगल पे के जरिए 1 लाख 85 हजार 137 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने सुखदीप सिंह की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम मालेरकोटला में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में मालेरकोटला निवासी हरमनप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके दो बैंक खातों से 13 हजार 184 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने हरमनप्रीत कौर की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम मालेरकोटला में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *