भास्कर न्यूज | संगरूर मंदिर में चोरी करने वाले व्यक्ति को काबू कर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धूरी निवासी संजीव गर्ग ने बताया कि वह काल भैरव मंदिर धूरी की कमेटी का प्रधान है। 28 दिसंबर की सुबह 6 बजे जब वह मंदिर आए तो ऊपर रसोई वाले कमरे की बाहरी खिड़की टूटी हुई थी। मंदिर में लगा घंटा व चढ़ावे के पैसे कोई चोरी कर ले गया था। पुलिस ने संजीव गर्ग के बयानों पर विशाल उर्फ विकास निवासी धूरी को काबू किया। उससे 15 किलो 600 ग्राम का घंटा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी धूरी में मामला दर्ज कर लिया गया है।


