55 किलो प्लास्टिक के लिफाफे जब्त, 12 दुकानदारों के किए चालान

भास्कर न्यूज | मालेरकोटला पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड और नगर कौंसिल मालेरकोटला द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग और चाइना डोर बेचने वालों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। पीपीसीबी के एसडीओ अमनदीप सिंह व नगर कौंसिल ईओ अपर अपार सिंह की अगुवाई में गठित टीम द्वारा स्थानीय बाजारों में चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान टीम द्वारा 55 किलो पाबंदीशुदा प्लास्टिक के लिफाफे जब्त किए गए और 12 दुकानदारों के चालान किए गए। इस दौरान दुकानदारों को चाइना डोर न बेचने के लिए भी जागरूक किया गया। सैनेटरी इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह, सैनेटरी सुपरवाइजर परमजीत सिंह, सीएफ रोहित व राजपाल कौर द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए गए पंफलेट भी बांटे गए। एसडीओ अमनदीप सिंह ने कहा कि मालेरकोटला को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने के लिए प्रशासन का सहयोग करने के साथ वातावरण पक्षीय बैग के इस्तेमाल को पहल देनी चाहिए। लोगों को प्लास्टिक बैग की बजाए जूट के कपड़े के बैग अपनाने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *