बगोदर में सड़क हादसा; 12 घायल:पीकअप का पिछला टायर फटने से एक्सीडेंट, गिरिडीह जा रहे थे सभी, 2 गंभीर

हजारीबाग और गिरिडीह की सीमा पर स्थित बगोदर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। हजारीबाग की महाराष्ट्रीयन कॉलोनी के 12 कपड़ा व्यापारी इसमें घायल हो गए। सभी व्यापारी गिरिडीह के बाजार में कपड़ा बेचने जा रहे थे। तभी रास्ते में बगोदर के पास उनके पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही वाहन बेकाबू होकर पलट गया और उसमें सवार व्यापारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बगोदर पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज हजारीबाग में ही चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर है। जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह इस हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है। कहना है कि बगोदर क्षेत्र की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण वाहनों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। खराब सड़कों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *