रायगढ़ में बाइक सवार ने 2 युवकों को मारी टक्कर:दोनों गंभीर रूप से घायल, रात में खाना खाकर रोड पर टहल रहे थे

रायगढ़ जिले के शनिवार रात सड़क हादसे की बड़ी वारदात सामने आई। एक अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे राजेन्द्र गुप्ता (28) खाना खाकर रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान कबीर चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही राजेन्द्र दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोट आई। युवक गंभीर रूप से घायल भागने की कोशिश में बाइक चालक ने सामने से आ रहे राजू साहू (नवापारा वार्ड 34 निवासी) को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *