अबोहर में मुआवजे को लेकर लोगों का प्रदर्शन:बारिश के कारण दो मकानों की छत गिरी, सामान दबा

अबोहर में आज लोगों ने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल शहीद भगत सिंह नगर में बारिश के कारण दो मकानों की छतें गिर गईं। गली नंबर 1 में स्थित लवली के बंद पड़े मकान की छत गिरने के बाद बारिश का पानी भर गया। इससे पड़ोसी विधवा शारदा देवी के मकान की नींव में पानी घुस गया और उनके मकान की छत भी गिर गई। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन मलबे में बेड समेत अन्य घरेलू सामान दब गया। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गली पिछले 30-35 साल से कच्ची है। नगर निगम ने अब तक इसे पक्का नहीं बनवाया है। गली में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। करीब ढाई महीने पहले मोहल्लेवासियों ने गली निर्माण की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर धरना दिया था। एसडीएम ने 15 दिनों के भीतर गली बनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से धरना देने को मजबूर होंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *