सड़क सुरक्षा: यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | बालोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर कार्यक्रम हुआ। माउंट एवरेस्ट और वर्ल्ड टूर बाय आन फुट जर्नी के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र, प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदनंद ने छात्रों की सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर प्रस्तुति की सराहना की। वाहन चालकों व पदयात्रियों को विशेष कर सतर्क रहने की सलाह दी। अनीशा रात्रे, कृतिका, सोनिया, चारु, मुस्कान, बबली ध्रुव, कशिश, आदर्श, ताम्रध्वज ने सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से यातायात नियमों का सिग्नल दुर्घटना होने पर वाहन चालकों के दायित्व ओवरटेकिंग, स्टंट करते हुए स्पीड, प्रेशर हॉर्न, ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण जैसे मोबाइल का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, लालबत्ती पार करना, हेलमेट न पहनना को एक्ट और वाद संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया। सड़क दुर्घटना के पीड़ित व्यक्ति की सहायता कर अच्छा समारिटन से गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि सुरक्षित सड़क व्यवहार विकसित करने के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *