भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी के साथ कांग्रेस पार्षदों व पूर्व पार्षदों ने निगम आयुक्त को शहर की समस्या समस्या बताकर उनका समाधान करने की मांग की। इसमें शहर की पानी बिजली, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, घरों में प्रदूषित पानी पहुंचने की शिकायत कई वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं आने की समस्या शामिल है। इसके अलावा पार्षदों ने अपने वार्डों में लंबे समय से अधूरे निर्माण कामों को पूरा कराने की मांग की है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते कहा कि पोल में लाइट बंद पड़ी है। भाजपा सरकार आई तब से निराश्रितों को वार्ड में शिविर लगा पेंशन वितरण नहीं हो रहा। शहर के भीतरी और आउटर क्षेत्र की सड़कें दो माह नहीं टीकी उन सभी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व पार्षद सतीश मसीह, पूर्व पीडब्ल्यूडी चेयरमैन मधुकर बंजारी, पूर्व स्वास्थ विभाग चेयरमैन गणेश पवार, पार्षद दल पूर्व प्रवक्ता ऋषि शास्त्री, शरद पटेल, महेश साहू, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंद वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुराहटे, पूर्व प्रतिनिधि दीनू साहू, इशाक खान मौजूद रहे। प्रदूषित पानी आने की शिकायत: शहरी क्षेत्र में गंदा पानी आने की शिकायत है। फिल्टर प्लांट में इस्तेमाल में लाए जाने वाले एलम की समय पर जांच कराने कहा गया। तालाबों में पानी से बदबू और जलकुंभी बढ़ने से गंदगी है। निगम आयुक्त से वहां सफाई एवं दवा का छिड़काव करने की मांग की गई है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने कदम उठाने कहा गया है ताकि बारिश के दिनों में बीमारियों का खतरा कम किया जा सके।


