ग्राम नाहंदा ने मितानिनों व वृद्धजनों का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्राम पंचायत नाहंदा में मितानिनों व गांव के वृद्वजनों का सम्मान किया। मितानिन गोदावरी बाई साहू, बिटान सिन्हा, तारिनी सिन्हा को प्रतीक चिन्ह, साड़ी एवं श्रीफल देकर सरपंच ने सम्मान किया। वृद्धजनों व नाहंदा के वरिष्ठ पंच केशव साहू को शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में सरपंच संतराम तारम, हिरदेराम सिन्हा,उर्वशी तारम, अन्नू टंडन, हीरा पटेल, भानबाई मंडावी, केशव साहू, सचिव चुनूराम सिन्हा, रोजगार सहायिका ज्ञानेश्वरी पटेल, वृद्धजन पीतांबर सिन्हा, हरि पटेल, रुखमणी साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *