राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 6 रजत व 8 कांस्य पदक जीते

भास्कर न्यूज | बालोद जु जित्सू सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मार्शल आर्ट एकेडमी संस्कार शाला बालोद में किया गया। इस प्रतियोगिता में 230 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालोद जिले से 18 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 6 रजत व 8 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी में अश्विक ध्रुव, धीर खरे, कनिका, दीप्ती, रजत जीतने वालों में भावार्थ, भूमिश्री, निष्का साहू और कांस्य पदक जीतने वाले टुकेश्वर पिस्दा, पुस्कल सिवना, डामेश कुमार, विशा भूआर्य, आराध्या सार्वा, जानवी, सेजल, पूरब डहरे ने जीत हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य एथलेटिक्स संघ छत्तीसगढ़ सौरभ लूनिया थे। अध्यक्षता महासचिव राणा अजय सिंह ने की। मार्शल आर्ट एकेडमी बालोद के मुख्य कोच सुरेश शांडिल्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से बालोद, राजनादगांव, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, बिलासपुर, कबीरधाम, महासमुंद, मनेंद्रगढ़ शामिल हुए। जु जित्सू एसोसिएशन ऑफ बालोद के अध्यक्ष कमलेश सोनी, उपाध्यक्ष नितिन यादव, संरक्षक राजेश सोनी, सह सचिव मिथलेश चंदन, कोषाध्यक्ष तामेश्वर प्रसाद, सहायक कोच प्रांजलि शांडिल्य, लिलेश्वर ठाकुर, आर्यन साहू आदि मौजूद थे। बालोद. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *