लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित कंचनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पलामू जिले के कजरी गांव निवासी 35 वर्षीय श्रीकांत सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। श्रीकांत दो दिन पहले अपने रिश्तेदार अमेरिका सिंह के घर कंचनपुर आए थे। रिश्तेदारों संग समय बिताने के दौरान वह घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। मौके पर मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरवाडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रातभर शव की तलाश जारी रही। ग्रामीण भी पुलिस के साथ जुटे रहे। हालांकि, देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को मिला शव पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से रविवार सुबह तालाब से श्रीकांत का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। परिवार में छाया मातम मृतक श्रीकांत सिंह के पिता का नाम जवाहर सिंह है। श्रीकांत की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच गमगीन माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


