रायगढ़ में बाबा भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी:भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने शिकायत की, FIR दर्ज करने की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ व्हाट्सअप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी की गई है। जिसकी जानकारी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों को लगने के बाद मामले में उन्होंने थाना व सायबर सेल में शिकायत की है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश व अन्य सदस्यों ने सायबर सेल DSP अनिल कुमार विश्वकर्मा को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जिला औषधी विक्रेता संघ जांजगीर नामक व्हाट्सएप ग्रुप में अजीत कुमार कश्यप द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से न केवल बाबा साहेब की छवि को धूमिल किया, बल्कि उनके करोड़ों अनुयायियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। श्रवण कुमार ने बताया कि यह जानकारी उन्हें सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मिली। जिसके बाद तत्काल मामले की शिकायत की गई है और मामले में एट्रोसिटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
सायबर सेल DSP अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें एक व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत की गई है। चुंकि मामले की अभी जानकारी मिली है तो उसके बारे में जांच किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *