चंडीगढ़ में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कपड़ा व्यापारी ललित शर्मा से ₹2 लाख 23 हजार 800 की ठगी की गई। साइबर सेल सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ने धारा 319(2), 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी ने बताया कि उसे एक व्हाट्सऐप मैसेज आया और ‘ओके’ करते ही वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। शुरुआत में टास्क पूरे करने पर उसे ₹120, ₹1000 और ₹500 दिए गए। ₹2.23 लाख उसने निवेश कर दिए
शुरुआती रकम पाकर उसे भरोसा हुआ और उसने पहले ₹5000, फिर धीरे-धीरे और रकम जमा की। कुल मिलाकर ₹2.23 लाख उसने निवेश कर दिए। लेकिन बाद में कोई लाभ नहीं मिला और लगातार मैसेज करने पर भी जवाब नहीं आया। आखिरकार उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। ग्रुप से बाहर कर दिया गया
शिकायतकर्ता ललित शर्मा ने पुलिस को बताया कि जब उसे प्रोफिट नहीं आया तो उसने ग्रुप में मैसेज किया लेकिन कोई जबाव नही आया, तो उसने फिर मैसेज किया लेकिन उसके बाद भी कोई रिप्लाई नही आया। उसके बाद उसे ग्रुप से हटा दिया गया।


