बीजेपी का अंतिम समय चल रहा:बागपत में बोले श्रीकांत त्यागी, कहा- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल करेगी सत्ता परिवर्तन

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने बागपत में कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनता की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। त्यागी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ अहम चर्चा की। बीजेपी पर तीखा हमला श्रीकांत त्यागी ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “यह बीजेपी सरकार का आखिरी समय चल रहा है। बीजेपी मस्जिदों में मंदिर ढूंढने और वर्तमान की व्यवस्थाओं को खराब करने का काम कर रही है।” त्यागी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मस्जिदों में मंदिर ढूंढकर हिंदू नेता बनने का प्रयास बंद होना चाहिए। मनमोहन सिंह को लेकर टिप्पणी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर हो रही राजनीति पर त्यागी ने कहा, “मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री थे जिन्होंने देश को स्थिरता दी। राजघाट पर स्थान न देना सिख समुदाय के लिए पीड़ादायक है। इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।” त्यागी ने 2014 में मोदी को सत्ता सौंपते समय मनमोहन सिंह की नसीहत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को संभालकर रखने की बात कही थी। बीजेपी को हराने का वक्त श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा अब संघ को भी दरकिनार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “बीजेपी की राजनीति ने देश की एकता को खतरे में डाल दिया है। सनातनी कभी भयभीत नहीं होते। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल पश्चिम से पूर्वांचल तक बीजेपी से सत्ता छीनने का काम करेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *