रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) के सदस्यों की बैठक रविवार को गाड़ीखाना स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर पर चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि हम सभी सरकार से निरंतर आग्रह कर रहे हैं कि सरकार ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवस्था हमारे व्यवसाय के अनुकूल हो। सरकार इस विषय पर गंभीर नहीं है। सिर्फ मात्र ट्रासंपोर्ट नगर बना देने से किसी भी समस्या का समाधान नहीं संभव है। व्यवसाय करने के लिए हमारी आवश्यकता के अनुसार गोदाम व कार्यालय होने से ट्रांसपोर्ट नगर का उपयोग संभव हो पाएगा। दूसरे चरण के निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम व कार्यालय की व्यवस्था हो, यहां व्यवसाय के अनुकूल बदलाव किए जाने से ही से व्यवसाय करना संभव है। आरजीटीए की सरकार से मांग है कि विभागीय अधिकारी हम सभी के साथ विचार-विमर्श कर उचित निर्णय ले। बैठक में नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह चौहान और धन्यवाद ज्ञापन दीपक सिंह ने किया। मौके पर ऋषिदेव यादव, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, रवींद्र दुबे, एमपी सिंह, अजीत कुमार प्रसाद, बिनोद बगड़िया, संतोष सिंह, सुनील सिंह चौहान, एसबी सिंह, अनिल माथुर, राजकिशोर सिंह, राजू दीपक सिंह, धीरज ग्रोवर, रतन सिंह, विनय सिंह, रंजीत तिवारी, जितेंद्र सिंह, बबलू श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।


