पहाड़ी मंदिर के मुख्य गेट पर स्थित जय मां संतोषी एवं शिव परिवार मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। यह संतोषी मां का रांची में पहला मंदिर है, जो भी भक्त पहाड़ी बाबा का दर्शन करने आते हैं वे इस मंदिर में जरूर जाते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी शशि कांत तिवारी ने बताया कि यहां की मान्यता है कि जो भी मन्नतें मांगने पर पूरी होती है। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुक्रवार के दिन की जाती है। इसी दिन मां संतोषी के व्रत और उद्यापन का दिन होता है। इस कारण शुक्रवार को काफी भीड़ होती है। मुख्य पुजारी ने बताया कि मुंशी राम वर्मा नामक व्यक्ति ने इस मंदिर की स्थापना की थी। उन्हें स्वप्न में मंदिर बनाने का संदेश आया था। इसी कारण उन्होंने मंदिर बनवाई। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे और संध्या 7.30 बजे आरती होती है। दोपहर एक से 4 बजे तक मंदिर का पट बंद रहता है। शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगता है और भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर में मां संतोषी व शिव परिवार की मूर्तियां हैं। यहां मां पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकजी, हनुमानजी की मूर्ति हैं। धर्मक्षेत्र


