हाईकोर्ट सीजे बोले- आमजन को मिले सस्ता और सुलभ न्याय:बांसवाड़ा में नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया; जिले के वकील कार्यक्रम में नहीं आए

नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर बांसवाड़ा में 17 न्यायालयों के नवीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स भवन का लोकार्पण राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कल्पाती राजेन्द्रन ने किया। इस अवसर पर न्यायक्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति सुनील बेनीवाल भी उपस्थित रहे। हालांकि कार्यक्रम में जिले के अधिवक्ताओं ने शिरकत नहीं की। वकील नए न्यायालय परिसर में चेंबर व अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर विरोध कर रहे हैं। वकीलों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। बार एसोसिएशन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हैं
हाईकोर्ट सीजे ने कहा- जिला बार एसोसिएशन बांसवाड़ा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है और मुझे बताया गया है कि यह कई कुशल और प्रतिष्ठित यहां पर हैं। नई इमारत निसंदेह उन्हें न्याय के उद्देश्य की सेवा करने और लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए समर्पण के साथ काम करने के लिए एक सकारात्मक माहौल प्रदान करेगी। कोर्ट परिसर में पौधारोपण भी किया
मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कल्पाती राजेन्द्रन ने नवीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स और परिसर की तारीफ करते हुए कहा- इस भवन की उपयोगिता से आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वकील, पक्षकार और न्याय कर्मियों को पर्याप्त सुविधाएं मिलने से कार्य सुचारू रूप से होगा। कार्यक्रम के बाद न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामसुरेश प्रसाद ने न्यायाधिपति के स्वागत में उ‌द्बोधन दिया। बांसवाड़ा न्यायक्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति सुनील बेनीवाल ने अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह यादव का विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि पिछले 15 दिनों की अवधि में जिला कलेक्टर ने जिला न्यायालय परिसर के लम्बित कार्यों में जिस प्रकार से व्यक्तिगत रुचि लेकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया, यह अत्यन्त प्रशंसनीय है। न्यायाधिपति ने बताया कि अधिवक्तागण के लिए शीघ्र ही उच्च गुणवत्तायुक्त बैठक व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में न्यायाधिपति की धर्मपत्नी उषा श्रीराम भी उपस्थित रहीं। वहीं रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, पी.पी.एस. अजय सिंह, रणधीर मिर्धा, बांसवाड़ा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, जिला एसपी सुधीर जोशी समेत शिक्षा, चिकित्सा और जिला स्तर के कई अधिकारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *