पुलिस थाने में दो पक्ष उलझे, सुसाइड की धमकी दी:एक पक्ष ने थानाधिकारी पर लगाए आरोप, पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

बाड़मेर चौहटन थाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्ष थाने में ही उलझते दिखाई दे रहे हैं। समझाइश करने पर एक पक्ष पुलिस से ही उलझ पड़ा। रिपोर्ट देने के लिए कहने पर सुसाइड की धमकी दी। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस पर ही रुपए लेने के आरोप लगा दिए। चौहटन थानाधिकारी ने बताया- थाने में सुसाइड की धमकियां देने शांति बनाए रखने के लिए दो पक्षों के लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। बता दें कि दोनों पड़ोसियों के बीच दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें आपस में राजीनामा हो गया। लेकिन अब फिर से झगड़े होने लगे हैं। थानाधिकारी के खिलाफ सौंपा था ज्ञापन दरअसल, एक पक्ष ने सदस्यों ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर चौहटन थानाधिकारी राजू बामनिया के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चौहटन थानाधिकारी द्वारा परि​वार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने के साथ साथ परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया- मकान बनाने के दौरान उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। पत्थर फेंके। सीआई राजूराम ने बताया- दो पड़ोसियों के पास मकान बने हुए है। एक पक्ष का मकान बन गया। वहीं दूसरे मकान का काम चल रहा है। एक पक्ष के लोग काफी समय से उनको परेशान कर रहे है। डिप्टी साहब को जांच दी गई थी। समझाइश के बाद उनको राजीनामा करवा दिया था। अगस्त में इनका दुबारा झगड़ा हुआ है। मामला दर्ज हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। मकान निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान पक्ष आपस में झगड़ कर वापस थाने आए थे। सीआई बोले- हमनें रिपोर्ट देने के लिए कहा तो हम पर ही आरोप लगाए
सीआई ने कहा कि दोनों पक्ष थाने में झगड़ा करने लगे। एक पक्ष ने कहा कि हमारे साथ मारपीट हुई है, हमारी कार्रवाई करो, तब हमनें कहा- रिपोर्ट दे दो, हम कार्रवाई कर देंगे। दूसरे पक्ष को मारने के लिए दौड़े और सुसाइड करने की धमकियां देने लगे। तब हमने शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को डिटेन कर लिया है। एक पक्ष के कहे अनुसार काम नहीं होने पर वो एसपी ऑफिस पहुंचे। वो लोग गलत काम करवाना चाहते थे। जबकि दूसरी पक्ष के लोग अपने एरिया में मकान का काम कर रहे है। वहां पर जाकर मारपीट की। थाना इंचार्ज ने कहा- सोशल मीडिया पर वीडियो में मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि आप रिपोर्ट दे दो, उसके आधार पर कार्रवाई कर लेंगे। थाने में सुसाइड कर लेने की धमकियां दे रहे है। व दूसरे पक्ष के लोगों को मारने की दौड़ रहे थे। इस पर हमने कार्रवाई की थी। रात को दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनों की इच्छानुसार सहमति करवा दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *