माहेश्वरी समाज का महेश मेला:जयपुर में भोजन बर्बादी रोकने का संकल्प, 6 समाजसेवियों को मिला सम्मान

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को श्री माहेश्वरी समाज का 59वां सामूहिक गोठ और महेश मेला आयोजित हुआ। इस आयोजन में समाज के लोगों ने भोजन को मां अन्नपूर्णा का प्रसाद मानते हुए थाली में जूठन न छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख व्यवसायी नरेश अजमेरा ने किया। मुख्य अतिथि राकेश राठी और विशेष अतिथि घनश्याम दास मूंदड़ा की उपस्थिति में भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से महोत्सव का शुभारंभ हुआ। समारोह में छह प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। माहेश्वरी भारत गौरव सम्मान लक्ष्मी नारायण सोमानी, जुगल किशोर बिरला और अशोक सोमानी को दिया गया। माहेश्वरी समाज रत्न सम्मान गिरधर भोपाल मूंदड़ा, शिव रतन चितलांग्या और सुनील अजमेरा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हजारों समाजबंधुओं ने सामूहिक भोजन में हिस्सा लिया। सभी ने ‘उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ के संदेश को आत्मसात किया। समाज अध्यक्ष उमेश सोनी और महामंत्री सीए रोहित परवाल के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। गोठ संयोजक नवीन सोमानी, मेला संयोजक अशोक लखड़ समेत महिला परिषद और नवयुवक मंडल के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *