विकास के लिए एकजुटता जरूरी : रामगनेश

लातेहार | शहर के माको डाक बंगला में रविवार को खरवार आदिवासी एकता संघ की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामगनेश सिंह ने की। बैठक में संगठन विस्तार, जागरूकता कार्यक्रम, सदस्यता अभियान और समाज की जागृति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रामगनेश सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज को जागरूक करना और एकजुट रखना ही प्राथमिक लक्ष्य है। समाज संगठित होगा, तभी समाज का विकास होगा। पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को बच्चों के पढ़ाई के लिए जागरूक करना होगा। बालूमाथ | संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर रविवार को बालूमाथ के होटल में चार प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ एआईसीसी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की बैठक हुई। रायशुमारी में बतौर पर्यवेक्षक सह महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सुनील केदार, झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।पर्यवेक्षक सुनील केदार ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए 15 लोगों का आवेदन आया है। 30 को परिणाम की घोषणा पार्टी के शीर्ष नेता करेंगे। लातेहार | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लातेहार शाखा एवं सुहागिन देवी आरोग्य मिशन, करकट लातेहार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को करकट के सुरेंद्र विहार नर्सिंग होम में निःशुल्क हृदय जांच शिविर एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुमका मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पीयूष रंजन ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन का होना आवश्यक है। कार्यशाला के बाद 54 लोगों की निःशुल्क हृदय जांच की गई। जिसमें लातेहार के अलावा लोहरदगा एवं पलामू जिलों से आए मरीज भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *