जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान

पाटन | हिसरा बरवाडी के ग्राम करीहार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सहयोग से मात्र 12 घंटे के भीतर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने इस पर खुशी जाहिर की। मौके पर मुखिया जयशंकर प्रसाद, विपुल पांडे, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद पांडे, कुंदन शर्मा, भोला शर्मा, सनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजेश पांडे, विवेक पांडे, अखिलेश शर्मा समेत सभी ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की उपस्थिति में मुखिया ने पूजा-पाठ कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया । हरिहरगंज | नगर पंचायत क्षेत्र के बेलोदर मोहल्ला निवासी डॉ. अनिल कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी सिंधु देवी ने अपने छोटे दिवंगत पुत्र क्षत्रिय रंजन कुमार सिंह की स्मृति में एनएच-139 बेलोदर मोड़ पर दिवंगत पुत्र की याद में भव्य द्वार का निर्माण कराया है। द्वार के साथ ही निर्मित द्वार पर क्षत्रिय रंजन कुमार सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गई। पूजन-अर्चन का कार्य पंडित शशि भूषण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, कुमुद रंजन मिश्रा, शिवम मिश्रा व विवेक मिश्रा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर दिवंगत के बड़े भाई बबलू कुमार सिंह, बहन एमबीबीएस डॉ प्रियंका कुमारी, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, संजीत सिंह, सुदय सिंह, भीम सिंह, अर्जुन सिंह, उपेंद्र मेहता, डॉ जगनारायण यादव, कामता सिंह, बबलू कुमार, उदय पासवान, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उटारी रोड | जमडीहा ग्राम के अत्यंत जर्जर और कीचड़ से सनी दो किमी कच्ची सड़क की मरम्मत श्रमदान कर की जा रही है। करकट्टा के समाजसेवी रामपरिखा मेहता और वरिष्ठ अमीन की अगुआई में दो दर्जन कर्मठ युवकों की टोली ने अपने बलबूते पर करकट्टा स्टेशन से एक किमी आगे सरकारी प्लस टू स्कूल होकर करकट्टा और जमडीहा गांव तक कच्ची सड़क को ठीक करने के लिए रविवार को श्रमदान िकया। इसके पहले जेसीबी से कीचड़ और जल जमाव को साफ कराया। इसके बाद ट्रैक्टर से चिमनी भट्ठे से ईट के टुकड़े मंगाकर गड्ढे में जरूरत के हिसाब से भराई कार्य चला। सड़क को सुगम बनाने की मुहिम कार्य के आगे बढ़ने पर युवकों भी शामिल हुए। तीन से चार फीट सैकड़ों गड्ढे को पाटकर एक किमी फासले पर अवस्थित करकट्टा का प्लस टू स्कूल तक जमीन तैयार हो गई। करकट्टा और सटे जोगा पंचायत के 1200 से अधिक छोटे बच्चे और किशोर को बरसात शुरू होने के साथ ही चलने में परेशानी हो रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *