शहर के मुख्य मार्ग, हुसैनपुरा चौक से बस स्टैंड और जालंधर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत पर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। इस सड़क पर बने गहरे गड्ढे लंबे समय से लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए थे, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता था। खबर के प्रकाशित होने के बाद, प्रशासन ने हरकत में आकर इन गड्ढों को अस्थाई रूप से भरने का काम शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है और ट्रैफिक भी बिना रुके चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर ठीक रखना चाहिए। लोग रोज छोटे-मोटे हादसों का शिकार हो रहे थे।


