श्री दरबार साहिब अमृतसर की तरफ से धन-धन श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब नारायणगढ़ में करवाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ढिल्लो ने बताया कि समागम 9 सितंबर को शाम 4 से रात 9:30 बजे तक आयोजन किया गया जिसमें सचखंड श्री हरमंदर साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे और कथा वाचकों ने गुरु इतिहास और कीर्तन से संगत को निहाल किया। आई संगत के लिए लंगर अटूट चला। इस बार लंगर बरताने की सेवा चढ़दी कला सेवक सभा छेहर्टा और साइकिल/स्कूटर स्टैंड की सेवा मीरी पीरी खालसा सेवक सभा छेहर्टा और जोड़ा घर की सेवा गुरमीत सिंह समूह सेवक सभा ने बड़े तन मन से सेवा निभाई। इस मौके विशेष रूप से संत बाबा गुरदेव सिंह जी कुल्ली वाले, मुखविंदर सिंह खापड़खेड़ी मेंबर शिरोमणि कमेटी, गुरप्रीत सिंह मैनेजर छेहर्टा साहिब, राजिंदर सिंह रूबी मैनेजर दरबार साहिब, धर्मवीर बॉबी, अमरजीत सिंह नोबेल पहुंचे। इस दौरान प्रधान बलदेव सिंह ढिल्लों, सचिव गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह वीरदी, रशपाल सिंह, हैड ग्रंथि जोबनप्रीत सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समूह साध संगत गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब सेवा में हाजिर रही।


