नगर कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर शहर में 10 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। कमिश्नर ने ऐतिहासिक राम बाग गार्डन का दौरा किया। उन्होंने लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों और मशीनरी की तैनाती की जाएगी। अफसरों द्वारा डेली निगरानी और जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों के गड्ढों को भरने के साथ ही सीवरेज की सफाई का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। इस 10 दिवसीय अभियान से उम्मीद है कि अमृतसर की साफ-सफाई में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और लोग भी स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक होंगे।


