किसान सूखा धान ही मंडियों में लाए : डीसी

अमृतसर | खरीद सीजन 2025-26 के तहत धान की खरीद प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नमी की मात्रा 17 प्रतिशत रखी गई है, इसलिए किसान मंडियों में केवल सूखा धान ही लेकर आए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाए ताकि उन्हें अपनी फसल बेचते समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में किसानों या खरीद से जुड़े किसी भी पक्ष को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *