महासमुंद नगर के नेहरू चौक स्थित मोती बाल उद्यान में लगा वाटर फाउंटेन 5 साल से बंद पड़ी है। उद्यान की शोभा बढ़ाने के लिए लाखों खर्च कर इसका निर्माण करवाया गया। खराब होने के बाद से किसी ने भी इसको सुधरवाने की जरूरत नहीं समझी। इसको सुधरवाने के लिए लोगांे ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की पर दिन और साल बीतते चले गए अब तक खराब पड़ी है। – महासमुंद निवासी मुकेश कुमार की रिपोर्ट


