नगर के नेशनल हाइवे 353 किनारे स्थित नकुल ढीढी उद्यान मेंटनेंस के अभाव के चलते जर्जर हो रही है। यहां लोगों और बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झुले, फिसलपट्टी टूट रहे हैं। मेंटनेंस के नाम पर खर्च तो बराबर हो रहे है पर अव्यवस्था बनी हुई है। इससे गार्डन में घूमने आने वाले बच्चे उदास होकर वापस लौट जाते हैं। – महासमुंद निवासी मनीष कुमार की रिपोर्ट


