कार्यकर्ताओं ने भाजपा महासचिव सरोज पांडेय का किया स्वागत

भास्कर न्यूज| महासमुंद भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय महासमुंद दौरे पर रही। नगर के बरोंडा चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पाण्डेय महासमुंद जिले के बागबाहरा घुंचापाली स्थित माँ चंडी के दर्शन करने पहुंची थी। बागबाहरा घुंचापाली प्रवास के दौरान स्थानीय बरोंडा चौक में भाजपा जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में प्रमुख रूप से भाजपा नेता महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, शहर मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, आनंद साहू, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, मीना वर्मा, महिला नेत्री उषा पाल, सीता तोंडेकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत पश्चात पाण्डेय घुंचापाली मां चंडी दर्शन के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजपा नेता राहुल चंद्राकर आनंद साहू भी माता के मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *