पीएम श्री सेजेस छात्रा भूमि यादव ने जीता स्वर्ण पदक

भास्कर न्यूज| महासमुंद राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का आयोजन बलौदा बाजार में किया गया। पहला मैच दुर्ग और रायपुर संभाग के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर संभाग की टीम विजय रही। इस खेल में बालक – बालिका वर्ग अंडर 14, 17, 19 के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिला की खिलाड़ी कुमारी भूमि यादव कक्षा सातवीं पिता पोषण लाल यादव पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव की बालिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने टीम को विजय हासिल करवाई। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे सहायक क्रिया अधिकारी अंजली बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज धृतलहरे एवं ब्लॉक अधिकारी लीलाधर सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया। छात्रा के स्वर्ण पदक जीतने पर संस्था के प्राचार्य एल कुरील, संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता आई एल साहू ,एस जैन्द्रे,के आर साहू, पवन डड़सेना, सिद्धांत गायगौरे, खेल प्रभारी कामता प्रसाद साहू, डोलेश होता और समस्त शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *