कार से ले जा रहे थे 22.85 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 22 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजा की बाजार कीमत करीब 4,74,000 रुपए आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त की जा रही कार (सीजी 10 एफए 1143) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू कुमार साहू निवासी लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार-भाटापारा और अर्जुन चंद्राकर निवासी लवन, थाना लवन जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गांजा और कार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *