ग्रामभवतराऔर बुंदेला के कई किसानों को मिलेगी राहत

भास्कर न्यूज |जांजगीर जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भवतरा व बुंदेला के पास कंजी नाला पर 5 करोड़ रुपए की लागत से एनीकट बनाया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने काम को मंजूरी दे दी है। एनीकट बनने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। नाले में पानी होने से आसपास के गांवों के किसान खरीफ और रबी दोनों फसलों की सिंचाई कर पाएंगे। ग्राम भवतरा व बुंदेला में अब तक सिंचाई की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके कारण किसानों को हर साल फसलों की सिंचाई को लेकर कठिनाई झेलनी पड़ती थी। कई बार सूखा जैसी स्थिति भी निर्मित हो जाती थी। लंबे समय से क्षेत्र के किसान कंजी नाला में पानी रोकने के लिए एनीकट और छोटे बांध की मांग कर रहे थे। अब एनीकट बनने के बाद खेतों में पानी रहेगा और उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। वहीं गावं के भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। किसानों को भी इसका बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। 148 हेक्टेयर की होगी सिंचाई दोनों गांव में एनीकट बनने के बाद संभावित 148 हेक्टेयर पर लगी फसलों की सिंचाई होगी। भवतरा में खरीफ सीजन में 35 हेक्टेयर व रबी सीजन में 53 हेक्टेयर पर लगी फसल की सिंचाई एनीकट से की जा सकेगी। बुंदेला में 60 हेक्टेयर पर फसल लगाने वाले किसान एनीकट के माध्यम से फसल की सिंचाई कर पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *