आमनदुला | विज्ञान अनुसंधान यात्रा अंतर्गत 11वीं विज्ञान संकाय के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सक्ती जिले के शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोता विकासखंड मालखरौदा की दो छात्राएं शालिनी महंत और प्रभा चंद्रा प्रथम स्थान पर रहीं। इन्हें छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी विज्ञान भवन रायपुर द्वारा अनुसंधान केन्द्र कलकत्ता प्रवास कराया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिले के विज्ञान नोडल अधिकारी छबि लाल राठौर शासकीय उमावि पोरथा द्वारा विद्यालय आकर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों की मुक्त कंठ से बहुत-बहुत प्रशंसा की और कहा कि यह प्रवास हमारे जिले और छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी जीत की बात और ग्राम के साथ-साथ ब्लॉक के लिए भी सराहनीय कार्य है। इस यात्रा के लिए विद्यालय की प्राचार्या आर चन्द्रा वरिष्ठ व्याख्याता आशा भारद्वाज, भोज राम यादव, एसआर मिंज, एच बंजारे, डीके विश्वकर्मा, जी भारद्वाज, ललिता मन्नाडे, पीटीआई झसेन्द्र गबेल, विज्ञान सहायक नीतू बरेठा, चंचला यादव, वरिष्ठ लिपिक सुनिता बंजारे, सहायक लिपिक ममता बरेठ, सिदार, कम्प्युटर ऑपरेटर दिगपाल चंद्रा सहित विद्यालय के सभी छात्राओं में हर्ष का माहौल है।


