भास्कर न्यूज| जांजगीर सक्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते आठ जुआरियों से 4710 रुपए जब्त की। 6 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां, चटाई और मोमबत्ती सहित 1,85,710 का सामान जब्त किया है। मामला ग्राम देवरमाल मुड़ापार के पास का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव के बाहर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेड की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुछ जुआरी भाग गए, लेकिन 8 जुआरियों को मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी में अश्वनी कुमार पिता कन्हैया लाल (33 वर्ष), पुरान सिदार पिता मंगल सिंह सिदार (30 वर्ष), तुषार सिदार पिता अमर सिंह (25 वर्ष), रोशन केंवट पिता संतोष (36 वर्ष), तेजप्रकाश खुंटे पिता सोनसाय (27 वर्ष), साधु सिंह सिदार पिता चिरोंजी लाल (28 वर्ष), अमृत लाल खुंटे पिता पीलाराम खुंटे (37 वर्ष) औरपद्मालोचन कुम्हार पिता गोरेलाल (19 वर्ष) हैं।


