भास्कर न्यूज | बिर्रा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमनीपाली की शिक्षिका मधुलिका दुबे को वर्ष 2025 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजभवन रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदान किया। मधुलिका दुबे को विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वे बम्हनीडीह की रोजगार शाखा में तकनीकी पद पर पदस्थ मनोज दुबे की धर्मपत्नी हैं। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और विभिन्न वर्गों में प्रसन्नता व्यक्त की गई।


