मेट्रो सिटी की तरह रायपुर में भी सेमी न्यूड, स्ट्रेंजर, रेव, पूल, ईडीएम, ऑल नाइट, कपल-सिंगल, फेक मैरिज और कलर थीम पर पार्टियां हो रही हैं। ये प्राइवेट और क्लोज पार्टियां होती हैं, जिसमें सीमित लोगों को एंट्री दी जाती है। ज्यादातर पार्टियां आउटर एरिया के फार्महाउस व रिसॉर्ट में हो रही हैं ताकि पुलिस को भनक न लगे। आयोजक युवाओं को आकर्षित करने के लिए लगातार थीम बदलते रहते हैं। इन पार्टियों में शराब से लेकर हशीश, गांजा, वीड, कोकीन, हेरोइन और एमडीएमए तक उपलब्ध रहती है। इसका खुलासा राजधानी में पकड़े गए सात लोगों से हुआ है। इनमें कारोबारी अजय महापात्रा और संतोष जेवानी ने ही अपरिचित क्लब बनाया था। इसमें हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक, उनका भतीजा दीपक सिंह, साथी देवेंद्र यादव और अवनीश गंगवानी भी शामिल हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी सोशल मीडिया में अपरिचित क्लब के नाम से पार्टी आयोजित कर लोगों को जोड़ते थे। हर बार क्लब का नाम बदल देते थे। अपरिचित क्लब की ओर से स्ट्रेंजर पूल पार्टी का आयोजन 21 सितंबर की शाम 4 बजे से रिटायर्ड हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी व होटल कारोबारी संतोष गुप्ता के एसएस फार्महाउस भाठागांव में होनी थी। यहां पहले भी पार्टी हो चुकी है। आरोपियों का कहना है कि इसमें 2 से 5 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी, जिसमें ड्रग्स की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस का दावा है कि इसमें अब तक किसी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। सूत्रों के अनुसार स्ट्रेंजर पार्टी में कपल फीस 20 हजार और सिंगल लड़की के लिए 30 हजार रुपए एंट्री फीस थी। 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया था। विरोध होने पर अविनाश ने इंस्टाग्राम का पूरा डेटा डिलीट कर दिया। जांच में खुलासा: विधि और नव्या का हाइपर क्लब से कनेक्शन
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विधि और नव्या उर्फ नाविया की पार्टी वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में होती थी। यहां शराब पार्टी के बाद दोनों क्लोज ग्रुप को रात 1-2 बजे फार्महाउस ले जाते थे। वहां 20-21 लोग रहते थे। फिर फार्महाउस में ड्रग्स पार्टी होती थी। इसमें गांजा, एमडीएमए से लेकर पिल्स तक उपलब्ध थीं। यहां सूखा नशा परोसा जाता था। इन पार्टियों में कपल की एंट्री फीस 40 हजार और सिंगल की एंट्री 60 हजार रुपए तक होती थी। यहां तक कि 1-2 लाख रुपए की एंट्री वाली पार्टियां भी रायपुर में हो चुकी हैं। इन पार्टियों में एंट्री सिर्फ व्हाट्सएप इनविटेशन के माध्यम से होती थी। इसमें कई बड़े डीजे भी शामिल होते थे। न्यूड-स्ट्रेंजर पार्टी का पोस्टर वायरल के बाद क्लब, होटल, पब में छापे राजधानी में न्यूड और स्ट्रेंजर पार्टी के पोस्टर वायरल होने के बाद शनिवार रात पुलिस की डेढ़ दर्जन टीमों ने 20 से ज्यादा क्लब, पब और फार्महाउस में छापेमारी की। अधिकांश जगहों पर रात 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने पार्टी बंद कराई। तलाशी में ड्रग्स नहीं मिली। पुलिस ने सभी मैनेजर्स को नोटिस जारी किया है कि पार्टी किसी भी हालत में रात 12:30 बजे तक बंद हो जानी चाहिए। 12 बजे के बाद शराब नहीं पिलाई जा सकती। चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर एफआईआर होगी। एएसपी लखन पटले ने बताया कि छापेमारी में 90% जगह पार्टी चल रही थी। यहां छापे: {सिमर्स क्लब, आमासीवनी {प्रिंस ढाबा विधानसभा रोड {बाबाशाह विधानसभा रोड{राणा ढाबा रिंग रोड {राजू ढाबा रिंग नंबर{शुभम ढाबा बलोदाबाजार रोड{देसी ढाबा रिंग रोड नंबर 03{मोका रेस्टोरेंट {हाइयपर क्लब {जॉक शीतल इंटरनेशनल {एफ लॉन्ग {लार्ड ऑफ ड्रिंक {ऑन द रॉक। क्लोज व प्राइवेट पार्टी कराने वाले 7 लोग गिरफ्तार


