डौंडी| रविवार को डौंडी में ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी की बैठक नगर के राजातालाब के शिव मंदिर प्रांगण में हुई। समाज के नए पदाधिकारी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष भूनिराम साहू, उपाध्यक्ष तेजराम साहू, महिला उपाध्यक्ष कुमारी बाई साहू, सचिव लेखराम साहू, संगठन सचिव शशिकिरण साहू, भोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार साहू चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में नंदकुमार साहू, बीएस साहू, बीएल साहू, एमएस साहू, दीपेश हिरवानी, प्रेमलाल साहू, ममता साहू, पुष्पलता गंजीर, नितिन कुमार साहू, गंगोत्री साहू, उपेंद्र कुमार साहू, बीरेंद्र साहू को शामिल किया गया। इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार समाज में परिवर्तन के अनुसार नए पदाधिकारी का चुनाव हुआ है, जो बहुत अच्छी बात है। सभी लोग मिलजुलकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में डीआर साहू, ईश्वर साहू सहित कई लोग मौजूद थे।


