एडीसी अमनदीप कौर ने कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों संग मीटिंग की। एडीसी ने कहा कि धान की कटाई से पहले प्रत्येक कंबाइन हार्वेस्टर पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगाना जरूरी है। बिना एसएमएस के कंबाइन से कटाई करने वाले कंबाइन मालिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कृषि अधिकारी बलजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि सुपर एसएमएस पराली को काटकर खेत में समान रूप से फैला देता है। फसल की कटाई सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही की जाए। मनदीप सिंह सहायक कृषि अभियंता (रेत) ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर पहली 50,000 रुपए, दूसरी बार उल्लंघन करने पर 75,000 रुपए तथा उसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 1,00,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।


