पंजाब स्टेट पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक कंपनी बाग में अध्यक्ष मदन गोपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत सदस्यों दर्शन दयाल जोशी, रतन लाल गुप्ता और हाल की बाढ़ में मृत व्यक्तियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जनरल सेक्रेटरी मदन लाल मन्नण ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जबकि यशदेव डोगरा ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की। प्रैस सचिव सुखदेव राज कालिया ने बताया कि सरकार बैठक के लिए समय देकर उसे बार-बार टाल रही है और अब तक पेंशनरों की कोई मांग नहीं मानी गई है। वहीं एसोसिएशन ने 2.59 का गुणांक, 13% डीए, पुरानी पेंशन बहाली, केशलैस स्कीम जैसी लंबित मांगों के बारे में जानकारी साझा की। एसोसिएशन ने ऐलान किया कि आने वाले संघर्षों में सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा।


