700 परिवारों के मददगार बने ‘एक कदम-एक कोशिश’ के 28 सदस्य

जालंधर कैंट की समाज सेवी संस्था ‘एक कदम एक कोशिश’ बीते आठ वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में जुटी है। स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को खेल का सामान देने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन, बच्चों की स्कूल फीस आदि की मदद कर रही है। इसके अलावा यह संस्था स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस समेत स्टेशनरी व जरूरत का अन्य सामान भी दे रही है। संस्थापक संजय कुमार बताते हैं कि खिलाड़ियों की मदद करने में उनकी डाइट, यूनिफॉर्म और उन्हें स्पोर्ट्स किटें मुहैया कराने जैसी सेवाएं शामिल हैं। अब तक 200 से अधिक को किटें भी बांट चुके हैं। संस्था की शुरुआत की कहानी के बारे में बताते हुए कुमार कहते हैं कि ‘आठ वर्ष पहले की बात है। एक दिन पांच दोस्तों- आकाश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, दामिनी अग्रवाल और सिद्ध जोशी के साथ मिलकर जरूरतमंद परिवार को राशन देने की सेवा की। धीरे-धीरे इस सेवा को आगे बढ़ाया और अब तक करीब 700 परिवारों को राशन बांट चुके हैं।’ कुमार बताते हैं कि वर्तमान में संस्था में 28 लोगों की टीम काम कर रही है, जो हर माह आपस में पैसे इकट्ठी कर सेवा के प्रोजेक्ट करती रहती है। आइए जानते हैं समाज की प्रमुख योजनाओं के बारे में… संस्था का फोकस… खिलाड़ी, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए संस्था खेल की किटें मुहैया करा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *