समराड़ी चौक (संत सतनाम चौक) स्थित डेरा संत टहिल दास में संत सतनाम जी का 79वां बरसी समागम सोमवार से करवाया जाएगा। डेरा संचालक संत आत्मा दास ने बताया कि समूह नगर निवासीयों, एनआरआईज व ग्राम पंचायत के सहयोग से श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। उपरांत प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे व संत महापुरुष कीर्तन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। बाद में लंगर बांटा जाएगा।


