जालंधर| श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की दूसरी बैठक आजीवन प्रधान तरसेम कपूर की अध्यक्षता में मिट्ठा बाजार के प्राचीन मंदिर लाहोरियां में संपन्न हुई। कमेटी सदस्यों ने पंजाब में आई बाढ़ आपदा से शीघ्र उबरने के लिए भगवान से प्रार्थना की और हर संभव मदद का संकल्प लिया। इसके पश्चात् 36वें दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह दशहरा पर्व इस बार भी साईं दास स्कूल के मैदान नजदीक पटेल चौक में मनाया जाएगा। शोभायात्रा इंचार्ज नत्थू राम, जोगिंद्र पाल पिंकी, मनीष जैन और सुभाष नैय्यर ने शोभायात्रा को और भव्य बनाने का संकल्प लिया तथा लगभग 200 स्वरूप और झांकियां शामिल करने का प्रस्ताव दिया, जो नगरवासियों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी। ग्राउंड इंचार्ज राजीव वालिया, राज कुमार शर्मा, विजय शाही और विनोद गुप्ता को मैदान की सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान तरसेम कपूर ने बताया कि मैदान में आतिशबाजी और राम-रावण युद्ध विशेष आकर्षण रहेंगे। यहां महासचिव गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अरोड़ा, विपन शर्मा, परवीन हांडा, अजय खन्ना, अरुण हांडा, विनोद अग्रवाल, अमित गर्ग, चन्द्र मोहन ढींगरा, राज कुमार शर्मा, राम नारायण, विकास, नंद लाल पहलवान, विजय कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार, मनीष जैन, सुभाष नैय्यर, रितेश सहगल, विक्की पहलवान, गुरमीत निक्का, अमन कुमार मौजूद थे।


