वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल

कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में रविवार को रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (FARC) के विद्रोहियों ने एक पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सेना ने एक्स पर बताया कि काउका विभाग के कार्मेलो शहर में सैनिकों को भेजा गया ताकि आतंकी कार्रवाइयों के बाद व्यवस्था बहाल की जा सके। यह हमला इलाके में अपराधी समूहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के जवाब के तौर पर किया गया था। इस क्षेत्र में 2016 के शांति समझौते को न मानने वाले FARC के विद्रोही सक्रिय हैं। FARC ने दशकों तक सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें हत्याएं, अपहरण और बम विस्फोट शामिल थे। ये विद्रोही नेस्टर ग्रेगोरियो वेरा उर्फ इवान मॉर्डिस्को के नेतृत्व में हैं, जो देश के सबसे बड़े अपराधियों में से एक हैं। सेना का कहना है कि हथियारबंद समूहों ने स्थानीय लोगों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया ताकि सैनिक पुलिस की मदद न कर सकें। काउका के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने एक्स पर डिफेंस मिनिस्टर पेड्रो सांचेज से तत्काल सार्वजनिक व्यवस्था बहाल करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *