ट्रम्प ने भारतीय व्यक्ति की हत्या की निंदा की:कहा- नरमी का समय खत्म, अब सजा मिलेगी; अप्रवासी ने पत्नी-बेटे के सामने सिर काटा था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को भारतीय मूल के चंद्रा नागमलैया की हत्या की निंदा की। उन्होंने इसे भयानक बताया। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा- चंद्रा नागमल्लैया डलास के रहने वाले थे। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा के अवैध अप्रवासी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया। हमारे देश में ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी जैसे अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बाइडेन प्रशासन ने इस अपराधी को रिहा कर दिया था और क्यूबा ने उसे वापस लेने से भी इनकार कर दिया था। दरअसल, टेक्सास के डलास में 10 सितंबर को भारतीय मूल के नागमलैया की हत्या कर दी गई थी। ट्रम्प ने कहा, ‘अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी का समय अब खत्म हो गया है, अब सजा दी जाएगी।’ ट्रम्प बोले- अपराधी को कड़ी सजा मिलेगी ट्रम्प ने लिखा, ‘निश्चिंत रहें, यह अपराधी हमारी हिरासत में है। उसे प्रथम डिग्री हत्या (सोची-समझी साजिश) का दोषी ठहराया जाएगा। उसे कड़ी सजा मिलेगी’ ट्रम्प ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और बॉर्डर जार टॉम होमैन अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने का काम कर रहे हैं।’ पत्नी बेटे के सामने सिर धड़ से अलग किया था 10 सितंबर को भारतीय मूल के नागमलैया की अपने सहकर्मी, 37 साल के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हो गया था। नागमल्लैया ने मार्टिनेज को मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। थोड़ी देर में बहस काफी बढ़ गई, और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें चंद्रमौली पार्किंग लॉट में मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया और माचेटे (चौड़ा और भारी ब्लेड वाला चाकू) से हमला किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन योर्डानिस ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने चंद्रमौली का सिर काट दिया, फिर उसे दो बार लात मारते हुए और बाद में कूड़ेदान में फेंकता दिखा था। वारदात के 3 फुटेज… आरोपी ने जुर्म कबूल किया था पुलिस ने उसी दिन मार्टिनेज को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कोबोस-मार्टिनेज के पास से खून से सनी एक टी-शर्ट, एक चाकू, नागमलैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद किया था। उसने हत्या की बात कबूल कर ली थी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने बताया था कि कोबोस-मार्टिनेज का हिंसक आपराधिक रिकॉर्ड मिला। उसे पहले कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया था और इससे पहले फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में भी गिरफ्तार किया जा चुका था। अब ट्रम्प के बयान के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। भारतीय उच्चायोग ने नागमलैया की मौत पर दुख जताया था ह्यूस्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नागमलैया की मौत पर शोक जताया था। दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘हम परिवार के संपर्क में हैं और हरसंभव सहायता कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’ ———————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा; VIDEO: पत्नी-बेटे के सामने हत्या; टूटी वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था अमेरिका में टेक्सास के डलास में बुधवार को भारतीय मूल के व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे के सामने हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर सिर काटते हुए, फिर उसे दो बार लात मारते हुए और बाद में कूड़ेदान में फेंकता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *