बालोद| सत्र 2024-25 में 12वीं और 10वीं नियमित अध्ययनरत जो पूरक परीक्षा जुलाई में शामिल नहीं हुए थे या अनुत्तीर्ण हो गए हैं, वे सभी छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल तृतीय मुख्य परीक्षा नवंबर की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि सामान्य शुल्क के साथ अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। यह जानकारी ओपन स्कूल प्रभारी एमके ठावरे ने दी।


